Bihar Assembly Elections: JDU ने पहले चरण के लिए प्रत्‍याशियों का किया ऐलान, CM नीतीश ने दिया सिंबल

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने प्रत्‍याशियों की सूची (List of Candidates) जारी कर दी है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में भी सीट बंटवारे (Seat Sharing) का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। जेडीयू ने अपने कोटे से जिन प्रत्‍याशियों के नाम तय किए हैं, उन्‍हें पार्टी मुख्‍यालय बुलाया गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) उन्‍हें टिकट दे दिया है। खास बात यह भी है कि पार्टी ने दागदार छवि के प्रत्‍याशियों को टिकट देने से परहेज किया है।

32 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

पहले चरण में विधानसभा की जिन 71 सीटों पर चुनाव होने हैैं उनके लिए एनडीए में सीट शेयरिंग के तय फार्मूले के तहत जदयू ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों को सिंबल देना आरंभ कर दिया। जदयू प्रथम चरण की 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जदयू की 32 में 17 सीटें वैसी हैैं जो 2015 में भी जदयू के पास थी। वहीं राजद की जीती हुईं दस सीटें भी जदयू को मिल गयी है। कांग्रेस की दो सीट, भाजपा की एक, रालोसपा की एक और एक निर्दलीय प्रत्याशी की सीट पर जदयू ने अपना प्रत्याशी दिया है।  वहीं पहले चरण में अपने हिस्से की छह सीटें उसने हम को दी है। जदयू के तय प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया और मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उन्हें अपने हाथों से सिंबल देकर चुनाव में जीत की शुभकामनाएं भी दीं।

कई नई सीटें भी मिली

सीट शेयरिंग के तहत जदयू के खाते में कई नयी सीटें भी आयी हैैं जिन पर पहले भाजपा लड़ा करती थीं। इनमें झाझा, सूर्यगढ़ा व पालीगंज आदि सीटें शामिल हैैं। कई नए प्रत्याशियों को भी मौका दिया गया है। इनमें मोकामा से राजीव लोचन, चकाई से संजय प्रसाद, डुमरांव से अंजुम आरा और अमरपुर से जयंत राज शामिल हैैं। जबकि सुल्तानगंज से लडऩे वाले उम्रदराज प्रत्याशी सुबोध राय को जदयू ने बदल दिया है। अमरपुर व डुमरांव से जदयू ने अपने प्रत्याशी बदले हैैं।

पहले चरण की सीटों पर जदयू के प्रत्याशी

1. सुल्तानगंज-ललित कुमार मंडल

2.अमरपुर-जयंत रा

3.धोरैया- मनीष कुमार

4.बेलहर-मनोज यादव

5. तारापुर-मेवालाल चौधरी

6. जमालपुर- शैलेश कुमार

7. सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल

8.शेखपुरा-रणधीर कुमार सोनी

9.बरबीघा-सुदर्शन कुमार

10. मोकामा-राजीव लोचन

11. मसौढ़ी- नूतन पासवान

12. पालीगंज- जयवद्र्धन यादव

13.अगिआंव- प्रभुनाथ प्रसाद

14. डुमरांव- अंजुम आरा

15.चेनारी- ललन पासवान

16. करगहर-बशिष्ठ सिंह

17.दिनारा- जयकुमार सिंह

18.नोखा-नागेंद्र चंद्रवंशी

19. जगदीशपुर- कुसुमलता कुशवाहा

20 राजपुर- संतोष निराला

21. कुर्था- सत्यदेव कुशवाहा

22.जहानाबाद- कृष्णनंदन वर्मा

23 घोसी- राहुल शर्मा

24.नवीनगर- वीरेंद्र कुमार सिंह

25.रफीगंज- अशोक कुमार सिंह

26.शेरघाटी-विनोद यादव

27. नवादा- कौशल यादव

28. गोविंदपुर- पूर्णिमा यादव

29. झाझा-दामोदर रावत

30. चकाई- संजय प्रसाद

31. बेलागंज- अभय कुशवाहा

32. अतरी-  मनोरमा देवी

हम को पहले चरण में छह सीटें दी गयीं

1.टेकारी 2. बाराचट्टïी 3. मखदूमपुर 4. कुटुंबा 5. सिकंदरा 6. इमामगंज

टेकारी सीट जदयू की रही है। बाराचट्टïी राजद की है। इमामगंज से जीतन राम मांझी खुद हम की टिकट से जीते थे। कुटुंबा सीट कांग्रेस की रही है और मखदुमपुर सीट राजद की रही है।

इस बार दागी छवि वालोंं से परहेज

खास बात यह है कि जेडीयू ने इस बार दागी छवि वालोंं से परहेज करने की कोशिश की है। पार्टी ने ऐसे कई दबंग सीटिंग विधायकों के टिकट भी काट दिए हैं। डुमरांव के जेडीयू विधायक ददन पहलवान और गोपालगंज विधायक अमरेंद्र पांडेय के टिकट काटे जाने की बात कही जा रही है। दोनों ने जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह से मिलकर अपना पक्ष रखा है। डुमराव से ददन पहलवान की जगह पार्टी प्रवक्ता अंजुम आरा को टिकट दिया गया है। हालांकि, ददन पहलवान ने इसकी जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि टिकट उन्‍हें ही मिलगा।


ADVERTISEMENT


Post a Comment

Previous Post Next Post