Ranchi Coronavirus Update: रिम्‍स के 2 सर्जन कोरोना पॉजिटिव, रांची में 9 नए मामले; मची खलबली


झारखंड में रविवार को कुल 37 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। इनमें सबसे अधिक 14 कोरोना मरीज सिमडेगा, 9 मामले रांची के रिम्‍स से सामने आए हैं। 10 पॉजिटिव जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम से एक, गुमला से एक और हजारीबाग-चतरा से एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। आज झारखंड में 89 कोरोना मरीज स्‍वस्‍थ होकर अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज हुए हैं। सिमडेगा में 29, धनबाद में 15, गिरिडीह में 13, गुमला में 11, लोहरदगा में आठ, हजारीबाग में चार, सरायकेला में पांच, रांची में दो तथा बोकारो और पश्चिमी सिंहभूम में एक -एक मरीज कोरोना संक्रमण मुक्त हुए। राज्य में अब कोरोना के कुल सक्रिय केस से अधिक स्वस्थ होनेवाले की संख्या हो गई। यहां सक्रिय केस 848, जबकि कोरोना को हराते हुए 905 लोग अब स्वस्थ हो गए।

दैनिक जागरण संवाददाता अमन मिश्रा ने बताया कि रांची के सभी नौ नए कोरोना मरीज रिम्‍स में मिले हैं। रिम्स से 2 डॉक्टरों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें एक डॉक्‍टर न्यूरो सर्जरी और दूसरे सर्जरी के डॉक्टर हैं, जिन्‍हें रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बाकी के 7 मरीजों में एक सर्जरी आईसीयू, एक मेडिसिन आईसीयू, पीडियाट्रिक विभाग में भर्ती मरीजों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इन सभी को कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

आज अभी तक 37 नए पॉज़िटिव केस मिले हैं। सिमडेगा में भी 14 संक्रमित की पहचान हुई है। इधर रांची के रिम्‍स के 2 डॉक्‍टरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद रिम्‍स में नीचे से ऊपर तक खलबली मच गई है। असुरक्षित माहौल में नर्स से लेकर सफाईकर्मी तक हर कोई कोरोना संक्रमण से खौफजदा दिख रहा है। आज यहां 503 संदिग्‍धों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें 476 केस निगेटिव मिले हैं। सात कोरोना मरीजों ने जिंदगी की जंग जीत ली। आज रिम्‍स की जांच में कुल 11 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें 9 रांची, एक गुमला और एक मामला चतरा से जुड़ा हुआ है।

झारखंड में रात 9 बजे तक मिले 37 कोरोना पॉजिटिव

सिमडेगा : 14
जमशेदपुर : 10
रिम्‍स, रांची : 09
पश्चिम सिंहभूम : 01
गुमला : 01
चतरा : 01
हजारीबाग : 01

रिम्स में मरीज और स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली, 9 हुए कोरोना संक्रमितइस बार कोरोना का साया रिम्स के मरीज और चिकित्सकों पर ही रहा। दरअसल, रिम्स से जारी जांच रिपोर्ट में रिम्स के ही दो चिकित्सक और सात मरीज कोरोना के गिरफ्त में आ गए हैं। इसमें न्यूरोसर्जरी विभाग और जनरल सर्जरी विभाग के एक-एक जूनियर चिकित्सक हैं। वही सात मरीज विभिन्न विभागों में इलाजरत हैं। एक मेडिकल आईसीयू, एक पेडियाट्रिक सर्जरी, एक न्यूरोसर्जरी, तीन डेंगू वार्ड और एक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीज को कोरोना पॉजिटिव हुआ है। रिपोर्ट जारी होने के बाद रिम्स में भर्ती मरीज, चिकित्सक और नर्सों के बीच खलबली मची हुई है। वह इस बात से चिंतित हैं कि उन्हें भी कहीं कोरोना ना हो जाए।

2 चिकित्सक और सात मरीज कोरोना पॉजिटिव, न्यूरो सर्जरी और जनरल सर्जरी के दोनों चिकित्सक

फिलहाल मरीजों को कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा जिन वार्ड में मरीज भर्ती थे। उन वार्डों को सैनिटाइज किया  जाएगा, ताकि अन्य मरीज संक्रमित न हो। फिलहाल मरीजों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके पहले भी न्यूरोसर्जरी विभाग, गाइनी, ट्रामा सेंटर, सहित अन्य विभागों के मरीज और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना पॉजिटिव हो चुका हैं। हालांकि, रिम्स में इलाजरत सात मरीज स्वस्थ हो गए है। जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। रिम्स के निदेशक डॉ डी के सिंह ने बताया कि कोरोना के संक्रमितों को वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। वार्डों को एहतियातन सेनिटाइज किया जाएगा।


ADVERTISEMENT
Previous Post Next Post