युवती के पेट से निकले डेढ़ किलो गहने व 60 सिक्के, भूख लगने पर यही खाती थी, देखें PHOTOS


मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवती के पेट से डेढ़ किलो गहने और 60 सिक्के निकाले गए हैं। ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने युवती के पेट से गहने व सिक्के निकाले हैं। इनमें नाक, कान, गला व पैरों के गहने शामिल हैं।

पेट से निकाले गए गहने का वजन एक किलो 680 ग्राम है। वीरभूम के एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने गहने निकाले। युवती का नाम रुनी खातून (22) है। वह वीरभूम की रहने वाली है। परिजनों का कहना है कि भूख लगने पर वह घर में रखे गहने निगल जाती थी।

एक सप्ताह पूर्व रुनी के पेट में तेज दर्द होने पर जांच के लिए उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए। रुनी की जांच के बाद पता चला कि उसके पेट में धातु के एक से अधिक टुकड़े हैं। डॉक्टर के अनुसार सिद्धार्थ विश्वास के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद तत्काल हमने रुनी के पेट का ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।

डॉक्टर के नेतृत्व में पांच डॉक्टरों के दल ने युवती के पेट का ऑपरेशन करना शुरू किया। एक घंटा 15 मिनट तक चले ऑपरेशन के बाद उसके पेट से सोने की चेन, अंगूठी, बाला, घड़ी, कान व नाक समेत धातु के अन्य गहने निकाले गए।

वहीं युवती के पेट से एक दो नहीं, बल्कि 60 की संख्या में सिक्के भी डॉक्टरों को मिले। परिवार का कहना है कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है। घर में एक स्टेशनरी की दुकान है। युवती वहां जाकर सिक्के व अन्य धातु के सामान खा लेती थी।
Previous Post Next Post