दक्षिण अफ्रीका में मोदी का भव्य स्वागत करेंगे भारतीय


जोहानिसबर्ग: प्रवासी भारतीयों और दक्षिण अफ्रीकी भारतीय वंशजों का प्रतिनिधित्व करने वाले सांस्कृतिक समूहों ने अगले महीने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान उनका भव्य स्वागत करने की योजना बनाई है। एसएवेलकम्समोदी समिति द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम के तहत भारतीय और अफ्रीकी नृत्य व संगीत का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित जाएगा। इस समिति द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ''यह यात्रा दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच खास रिश्तों में एक ऐतिहासिक मोड़ बनेगी।’’

यह पहली बार है जब एक भारतीय प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बयान में कहा गया है, ''दक्षिण अफ्रीका का भारत के साथ यह गहरा रिश्ता पांच पीढ़ियों से अधिक पुराना है और यह तब से है जब दो वैश्विक हस्तियों- महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला ने स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र के नए आदशरें का जन्म दिया।’’ ''गांधी जी ने एक दशक पहले अंग्रेजों की भेदभाव की दमनकारी नीति के खिलाफ अपना सत्याग्रह अभियान दक्षिण अफ्रीका में शुरू किया और इसे भारत लेकर गए जिससे देश को आजादी मिली। मंडेला ने यह बात स्वीकार की थी कि कैसे गांधी के विचारों का उनके ऊपर प्रभाव पड़ा और दशकों बाद दक्षिण अफ्रीका में लोकतंत्र की स्थापना हुई।''
Previous Post Next Post