भारत में लड़कों के अनुपात लड़कियों की मौत के मामले ज्यादा : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में बुधवार को  बताया गया कि भारत में पांच साल से कम उम्र की लड़कियों की मौत इस उम्र के लड़कों की तुलना में ज्यादा होती है। भारत पुरुषों की अधिक आबादी वाले देशों में शामिल है। संयुक्त राष्ट्र की द् वर्ल्ड्स वीमन 2015 शीषर्क से प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्वी एशिया, दक्षिण एशिया, ओशिनिया और पश्चिम एशिया में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या ज्यादा तेजी से बढ़ी है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिण एशिया में, मुख्य तौर पर भारत की वजह से 4 करोड़ 95 लाख पुरुष अधिक हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में लड़कियों की अधिक मौत की वजह बेटों को वरीयता देना हो सकता है। माता पिता लड़कों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य का ज्यादा ख्याल रखते हैं।
Previous Post Next Post